तेरे किस्से…

#fiction #hindipoetry #hindiwriting #hindipoems #storytelling #tarunsays #spillpoetry #tapeatale

तेरे हर एक किस्से को लिखा हैं मैंने…

एक कहानी बनाकर…

ताकि तू ज़िंदा रह सके…

उस हर एक शख़्स के लिए…

जिसने पढ़ा हैं उन कहानियों को…

तुझे मालूम नहीं हैं शायद…

मगर आज भी तेरी पहचान…

उस किरदार में ज्यादा की जाती हैं…

जो कहानी मे लिखा गया गया हैं…

और तुम कहती हो कि…

किरदार, कहानी की वजह से चलता है…

हो सकता हैं यही बात हो…

हो सकता हैं तुम सही भी हो…

हो सकता हैं यही वजह से हो…

मगर इतना जरूर याद रखना…

जब भी मुझे यू किस्से मिलते रहेंगे…

तब मैं यूंही किरदार लिखता रहूंगा…

और रही बात कहानियां लिखने की…

तो वो भी यूंही बनती जाएगी…

~तरुण

3 thoughts on “तेरे किस्से…”

Add yours

Leave a Reply

Start a Blog at WordPress.com.

Up ↑