क्या ही होता जहाँ में…

क्या ही होता जहाँ में अगर तू ना होता…
ना मैं आवारा बादल होता…
ना यूँ बेमौसम बरसता…
ना किसी अनजाने से मोड़ पर…
यूँ ही तेरी राहें तकता…
क्या ही होता जहाँ में अगर तू ना होता…
ना इस बंजारेपन से इश्क़ होता…
ना ही बावरा ये मेरा मन होता…
ना ही हवाओं में कोई रंग होता…
ना हर साँझ उस झरोखें से…
यूँ ही तेरी राहें तकता…
क्या ही होता जहाँ में अगर तू ना होता…
ना मुझे ये संगीत समझता…
ना मैं कोई गीत लिखता…
ना यूँ ही तेरे नाम को लेकर…
शब्दों की कोई पहेली बुनता…
क्या ही होता जहाँ में अगर तू ना होता…
~तरुण

3 thoughts on “क्या ही होता जहाँ में…

Add yours

  1. कुछ ना कुछ तो होता,यार!!बंजारे सी हवा कभी घर के अन्दर तो कभी बाहर होती;यहाँ ना सही वहाँ कहीं तो इंतजार होता……

    Liked by 1 person

Leave a reply to aruna3 Cancel reply

Start a Blog at WordPress.com.

Up ↑